गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही, SHO चंदौली लाइन हाजिर
जानकारी के अनुसार थाना चंदौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट मुकदमा संख्या 104/26 में वांछित आरोपियों की समय से गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसके कारण आरोपियों को न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। इस मामले में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया गया था कि आरोपी शुभम सिंह एवं उसके सहयोगियों का एक संगठित गिरोह है, जिसने पूर्व में वादी पक्ष पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाना चंदौली में
चंदौली

8:42 PM, Apr 24, 2026
चंदौली। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चंदौली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार थाना चंदौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट मुकदमा संख्या 104/26 में वांछित आरोपियों की समय से गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसके कारण आरोपियों को न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। इस मामले में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया गया था कि आरोपी शुभम सिंह एवं उसके सहयोगियों का एक संगठित गिरोह है, जिसने पूर्व में वादी पक्ष पर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में थाना चंदौली में वर्ष 2025 में मुकदमा संख्या 349/25 दर्ज किया गया था, जिसमें घायल व्यक्ति अभी भी उपचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनमें
अमन उर्फ शुभम पुत्र गिरीवर (ग्राम मझवार, चंदौली) के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट व गैंगस्टर सहित 9 मुकदमे दर्ज हैं।
रिशू उर्फ रितेश पुत्र डब्लू उर्फ आशुतोष (ग्राम मझवार) के खिलाफ हत्या के प्रयास व गैंगस्टर सहित 7 मुकदमे दर्ज हैं।
Advertisement
गोलू उर्फ ओमशिवम (ग्राम जेवारियाबाद) के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट व गैंगस्टर सहित 3 मुकदमे दर्ज हैं।
शुभम पांडेय पुत्र गोविंद पांडेय (ग्राम मझवार) के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 4 मुकदमे दर्ज हैं।
सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन (मझवार खास) के खिलाफ गैंगस्टर सहित 4 मुकदमे पंजीकृत हैं।
इसके बावजूद गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रति थाना स्तर पर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई गई, जबकि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
