24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह (44) निवासी सहजौर को भीखपुर रौना रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
चंदौली

3:41 PM, Mar 2, 2026
अवैध पिस्टल व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, कई घायल बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती
मुगलसराय। थाना मुगलसराय पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह (44) निवासी सहजौर को भीखपुर रौना रोड अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात राम प्रसाद यादव निवासी मवई कला के पुत्र सोनू यादव, भांजे राजकुमार यादव उर्फ गोलू तथा उनके साथियों—कृष्णा यादव, अक्षय यादव व प्रमोद कुमार यादव—पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया था। सभी घायलों को उपचार के लिए Banaras Hindu University ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Advertisement
पूछताछ में क्या बताया आरोपी ने
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रास्ते में कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद उसने आवेश में आकर फायरिंग की। घटना के बाद वह बिहार फरार हो गया था।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) व आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की जा रही है।