चाइनीज मंझे से नगर पालिका परिषद का संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल
चंदौली। दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका परिषद में लैब टेक्नीशियन के पद पर संविदा पर कार्यरत महेंद्र पाल गुरुवार सुबह चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह वाराणसी से पीडीडीयू नगर आ रहे थे, तभी पड़ाव के समीप अचानक मंझा उनकी आंख और नाक के ऊपर भौं के पास जा लगा।
दीनदयाल नगर

7:45 PM, Feb 5, 2026
चंदौली। दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका परिषद में लैब टेक्नीशियन के पद पर संविदा पर कार्यरत महेंद्र पाल गुरुवार सुबह चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह वाराणसी से पीडीडीयू नगर आ रहे थे, तभी पड़ाव के समीप अचानक मंझा उनकी आंख और नाक के ऊपर भौं के पास जा लगा।
मंझे से करीब पांच इंच लंबा गहरा घाव हो गया। गनीमत रही कि आंख सुरक्षित बच गई, अन्यथा जीवनभर के लिए दृष्टिहीन होने का खतरा था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां दुल्हीपुर स्थित सेंट्रल काउंसिल नीमा के सहायक सचिव डॉ. ओ.पी. सिंह के पुत्र डॉ. अंकित सिंह एवं डॉ. प्रेक्षक द्वारा उपचार किया गया।
Advertisement
डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि घाव काफी गहरा है और लगभग एक दर्जन टांके लगाए गए हैं। पूरी तरह ठीक होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
चिकित्सकों ने आमजन से चाइनीज मंझे का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कहा कि यह जानलेवा साबित हो सकता है।