मुगलसराय पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फड़ से कुल 1789 रुपये, 01 कापी तथा चिट कार्ड लिखा हुआ रशीद (07 पीस) बरामद किया गया है।
चंदौली

6:28 PM, Feb 22, 2026
फड़ से 1789 रुपये व आपत्तिजनक सामग्री बरामद
चन्दौली। थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फड़ से कुल 1789 रुपये, 01 कापी तथा चिट कार्ड लिखा हुआ रशीद (07 पीस) बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 21 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायल मैरिज हाल के पास पीले तिरपाल के भीतर दबिश देकर दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण कुमार यादव (38 वर्ष), निवासी दारानगर, वाराणसी तथा नितिन कुमार (28 वर्ष), निवासी हिनौली तड़ियापार, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0- 79/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।