अगलगी पीड़ितों को विधायक सुशील सिंह ने मदद किया, नगदी व खाद्यान्न कराया उपलब्ध
बुधवार को ग्राम सभा तम्मागढ़ में ठूंठ फुकने के लिए किसानों ने खेतों में लगाई थी।हवा के तेज झोंके से तम्मागढ़ बस्ती में आग लग गई।तेज हवा के साथ खेतों से निकली चिंगारी से घरों में आग लगेगी देखते-देखते पूरी बस्ती आगे चपेट में आ गई।इससे 17 परिवारों का घर जलकर राख हो गई।अगलगी से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।गुरुवार को विधायक सुशील सिंह ने मौके पर जाकर अपने तरफ से 17 परिवारों को 50
चंदौली

8:14 PM, Apr 23, 2026
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को तम्मागढ़ में अगलगी पीड़ितों मिलकर नगदी व जरूरी खाद्यान्न उपलब्ध कराया।मौके पर जिलाधिकारी से वार्ताकर गरीब परिवार को आवास व मुआवजा दिलवाने का निर्देश दिया।जबकि शासन से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
Advertisement
बीते बुधवार को ग्राम सभा तम्मागढ़ में ठूंठ फुकने के लिए किसानों ने खेतों में लगाई थी।हवा के तेज झोंके से तम्मागढ़ बस्ती में आग लग गई।तेज हवा के साथ खेतों से निकली चिंगारी से घरों में आग लगेगी देखते-देखते पूरी बस्ती आगे चपेट में आ गई।इससे 17 परिवारों का घर जलकर राख हो गई।अगलगी से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।गुरुवार को विधायक सुशील सिंह ने मौके पर जाकर अपने तरफ से 17 परिवारों को 5000 - 5000 नगद और राशन सामग्री आटा चावल,दाल,आलू,प्याज,नमक, तेल सहित सामग्री दिया।वही जिलाधिकारी से बात कर निरीक्षण कर आवास व मुआवजा देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आप लोगों के साथ हूं।शासन से और अपने तरफ से हर संभव मदद करूंगा।इस मौके पर संजय उपाध्याय,पूर्व प्रधान मनीष सिंह, शिवमूरत उपाध्याय, कन्हैया उपाध्याय, अशोक राम, पूर्व बीडीसी, आनंद उपाध्याय, सदानंद राम,संजय उपाध्याय, श्रीराम उपाध्याय आदि रहे।
