प्रहलादपुर में 81 विकास कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण, प्रहलादपुर में बही विकास की गंगा
धानापुर। मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित ग्राम सभा प्रहलादपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने गांव में विगत चार वर्षों के दौरान पूर्ण हुए 81 विकास कार्यों का संयुक्त रूप से शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।
चंदौली

10:40 AM, Oct 16, 2025
धानापुर (चंदौली)। मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित ग्राम सभा प्रहलादपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने गांव में विगत चार वर्षों के दौरान पूर्ण हुए 81 विकास कार्यों का संयुक्त रूप से शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।
लगभग 2500 की आबादी और 1400 मतदाताओं वाला यह छोटा सा गांव अब विकास का प्रतीक बन गया है। यहां सड़क, नाली, पेयजल, आवास और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रहलादपुर को आदर्श ग्राम के रूप में सम्मानित किया था।
ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ‘मिंटू’ ने पदभार संभालते ही विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने न केवल गांव के सभी निधियों का उपयोग पारदर्शी ढंग से किया, बल्कि ग्राम सचिवालय की दीवारों पर सरकारी योजनाओं से मिले धन एवं खर्च का सार्वजनिक लेखा-जोखा भी अंकित कराया, जिससे पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील सिंह ने ग्राम प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि “प्रहलादपुर ने विकास की दिशा में जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, उससे अन्य ग्राम सभाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।”
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, रमेश यादव ‘बबलू’, संदीप माया, रितुल मिश्रा, बिशाल सिंह साढू, अध्यापक विजय बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, मास्टर इल्हाम, रामविलास, शन्नी तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
