नशा मुक्ति का दिया गया संदेश: एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली
धानापुर (चंदौली)। धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा बुधवार को नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर धानापुर थाना चौराहे तक पहुंची, जहां स्वयंसेवकों ने आमजन से नशा मुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
चंदौली

2:51 PM, Feb 4, 2026

रैली के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों नाजिया निशा, शालिनी सिंह, अंजनी एवं संजना पटेल ने “हम सबका ये अभियान है, नशा मुक्ति पैगाम है” गीत प्रस्तुत कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने बताया कि नशा न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी पूरी तरह प्रभावित करता है।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गुटखा, तंबाकू, खैनी, पान मसाला, शराब, बीड़ी-सिगरेट, कोकीन सहित अन्य नशीले ड्रग्स के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए लोगों को इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। इसे रोकने और इसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सहित एनएसएस के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।