दीपावली पर महिला मण्डल की अध्यक्ष ने बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के कर्मचारियों का किया सम्मान

चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मस्थली रामगढ़ के समस्त कर्मचारियों का पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के आदेश पर महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती रूबी सिंह द्वारा रविवार शाम पाँच बजे मन्दिर प्रांगण में पहुँच कर समस्त कर्मचारियों , मठ के पुजारियों तथा मठ परिसर में लगे सफाई कर्मियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम तथा मिठाई देकर दीपावली की शुभकामना दिया तथा लगातार अपनी सेवा दें रहे कर्मचारियों के

चहनिया, चंदौली

news-img

बाबा कीनाराम मठ के कर्मचारियों को सम्मानित करती महिला मण्डल की अध्यक्षा रूबी सिंह


7:45 PM, Oct 19, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े

सुधींद्र पांडेय

जनपद न्यूज़ टाइम्स

चहनिया। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मस्थली रामगढ़ के समस्त कर्मचारियों का पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के आदेश पर महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती रूबी सिंह द्वारा रविवार शाम पाँच बजे मन्दिर प्रांगण में पहुँच कर समस्त कर्मचारियों , मठ के पुजारियों तथा मठ परिसर में लगे सफाई कर्मियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम तथा मिठाई देकर दीपावली की शुभकामना दिया तथा लगातार अपनी सेवा दें रहे कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किये।

महिला मण्डल की अध्यक्षा रूबी सिंह ने कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहाँ की बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के प्रेरणा से मै अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के शरण में दीपावली के शुभ अवसर पर पहुँच कर धन्य समझती हूँ तथा मुझे यहां पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का सेवा करने का सौभाग्य मिला मै अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूँ। आगे भी जब ज़ब पीठाधीश्वर श्री का आदेश मिलेगा मै लगातार समर्पित भाव से सेवा करती रहूंगी। पुजारी देवदत्त पाण्डेय, अमृत पाठक, कपिल पाण्डेय, फग्गू पाण्डेय तथा कर्मचारी संतोष पटेल, दिलीप यादव, मोती बाबा, प्यारेलाल, दिनेश सोनकर, अशोक कुशवाहा, श्यामसदन, कैलास साहनी, प्रभात पाठक, नीलेश यादव को रूबी सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान दीना दादा, रितेश शर्मा,नंदू गुप्ता, किशन चौरसिया, पियूष कुमार, प्रभुनाथ पाण्डेय, अर्पित पाण्डेय, चंद्रभान गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।

Advertisement

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग