शहाबगंज ब्लॉक परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण कैम्प आयोजित, चार महिलाओं की हुई गोदभराई
शहाबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के तत्वावधान में शुक्रवार को शहाबगंज ब्लॉक परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।
शहाबगंज, चंदौली

3:22 PM, Feb 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के तत्वावधान में शुक्रवार को शहाबगंज ब्लॉक परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।
कैम्प में पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, एनआरएलएम विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने स्टाल पर संचालित योजनाओं, पात्रता मानकों एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, भूमि विवाद एवं स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
Advertisement
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/जिला जज डॉ. इन्दू रानी ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही उन्होंने आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के प्रति जागरूक किया।
कैम्प के दौरान बाल विकास विभाग द्वारा चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। उन्हें पोषण सामग्री एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव डॉ. सुनील पाल, पीयूष सिंह, सेक्रेटरी चन्द्रबली सिंह, राम प्रकाश राम, एसआई कमलाकांत यादव, नीतू भारती सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
