“ढिलाई बर्दाश्त नहीं” : एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन, 2 पुलिसकर्मी निलंबित, 6 पर जांच
चंदौली। जनपद में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। हालिया समीक्षा में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की गई है।
चंदौली

9:54 PM, Apr 1, 2026
चंदौली। जनपद में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। हालिया समीक्षा में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार थाना मुगलसराय क्षेत्र की दुल्हीपुर चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव के विरुद्ध क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम में रुचि न लेने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पूर्व में चेतावनी और निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसी क्रम में थाना सैयदराजा में तैनात उपनिरीक्षक राम प्यारे चौधरी को भी निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में ढिलाई बरती, उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना नहीं दी तथा विवेचनाओं में उदासीनता दिखाई। इन गंभीर बिंदुओं के आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
Advertisement
वहीं गो-तस्करी से जुड़े मामलों में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर यातायात शाखा के छह पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है। थाना पुलिस द्वारा गौतस्करी के मामले में कार्रवाई किए जाने के बावजूद हाईवे पेट्रोलिंग टीम की ओर से इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। टीएसआई उमाशंकर यादव, टीएसआई मनोज कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों द्वारा घटनाओं की जानकारी समय पर न देना कर्तव्यहीनता का गंभीर उदाहरण माना गया है। इस मामले में सभी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं है, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई को स्थान नहीं दिया जाएगा और भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की
