जूनियर हाई स्कूल भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 7 मई को
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने अवगत कराया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रों के क्रम में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 (संशोधित परिणाम 06 सितंबर 2022) से संबंधित अभ्यर्थियों की अनंतिम सत्यापित चयन सूची कार्यालय को प्राप्त हो गई है।
चंदौली

9:43 PM, May 5, 2026
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने अवगत कराया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रों के क्रम में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 (संशोधित परिणाम 06 सितंबर 2022) से संबंधित अभ्यर्थियों की अनंतिम सत्यापित चयन सूची कार्यालय को प्राप्त हो गई है।
बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षा स्कूल (जूनियर हाई स्कूल) (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियमावली-2019 (सातवां संशोधन) के तहत की जा रही है।
Advertisement
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि चयनित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र में उल्लिखित विवरण के अनुरूप, दो-दो स्वयं प्रमाणित प्रतियों एवं मूल अभिलेखों के साथ 07 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी अगली प्रक्रिया हेतु प्रबंध तंत्र को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।
