फगुइयां व बर्थरा खुर्द में विद्यालय, आंगनबाड़ी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की हुई गहन समीक्षा
चंदौली । नीति आयोग के प्रतिनिधि के रूप में श्री शिवम मिश्रा ने सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी जनपद/विकास खंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) जैसे प्रमुख संकेतकों की 100% संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु ऑन-ग्राउंड प्रगति की गहन मॉनिटरिंग की।
चंदौली

4:10 PM, Feb 25, 2026

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय फगुइयां, परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, उप केंद्र फगुइयां, आयुष्मान आरोग्य मंदिर फगुइयां तथा प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बर्थरा खुर्द का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।
शिक्षा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान शिक्षण गुणवत्ता, निपुण तालिका, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील (MDM) मेन्यू, स्वच्छता एवं कक्षाओं की व्यवस्था की जांच की गई। बच्चों से संवाद कर उनके हिंदी-गणित ज्ञान का आकलन किया गया तथा कक्षा-वार शैक्षिक मूल्यांकन की समीक्षा की गई।
मिड-डे मील (MDM) की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने की पुष्टि की गई। साथ ही पीने के पानी, शौचालयों की स्वच्छता, बच्चों की ड्रेस एवं उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों में:
बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने
खेल-खेल में शिक्षा
पोषण आहार वितरण
बच्चों के वजन/रिकॉर्ड संधारण