जर्जर पुलिया को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
धानापुर। बंधी डिविजन काधरपुर खड़ाने ड्रेन स्थित नगवां–कुसम्ही धानापुर रोड पर बनी जर्जर पुलिया के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। आंदोलन के पहले दिन बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जुटे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी अब तक मौन हैं। किसान नेता शेषनाथ का कहना है कि वैकल्पि
धानापुर, चंदौली

5:10 PM, Feb 16, 2026
कुसम्ही धानापुर रोड पर दईत्रा बाबा के पास किसानों का अनिश्चितकालीन धरना
धानापुर। बंधी डिविजन काधरपुर खड़ान ड्रेन पर स्थित कुसम्ही धानापुर रोड पर बनी जर्जर पुलिया के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। आंदोलन के पहले दिन बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जुटे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी अब तक मौन हैं। किसान नेता शेषनाथ का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था किया जा रहा है जो किसान और ग्रामीणों के हित में नहीं है।
किसान यूनियन ने साफ चेतावनी दी कि जब तक नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। यह संघर्ष केवल एक पुलिया के निर्माण का नहीं, बल्कि किसान सम्मान और आम जनता की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।
Advertisement
धरना स्थल पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सिंह अपने कर्मचारियोंको भेजकर किसानों की समस्याओं से अवगत हुए। धरने की अध्यक्षता रामअवध यादव ने की, जबकि संचालन गुड्डू पासवान ने किया।
प्रमुख रूप से पिंटू पाल, गुड्डू शर्मा, नंगलाल राम, अखिलेश यादव, पांचू बिंद, डब्लू गौतम सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
