IND vs WI: संजू सैमसन की तूफानी पारी ने बदले सारे समीकरण, 10 साल पुराना हिसाब चुकता कर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा कारनामा करते हुए वेस्टइंडीज को सुपर-8 के निर्णायक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो बने संजू सैमसन, जिनकी विस्फोटक और संयमित पारी ने भारत को न केवल जीत दिलाई, बल्कि 10 साल पुरानी टी20 विश्व कप की हार का बदला भी पूरा करा दिया।
क्रिकेट

11:28 PM, Mar 1, 2026
खेल
जनपद न्यूज़ टाइम्स
स्पोर्ट्स डेस्क, कोलकाता। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा कारनामा करते हुए वेस्टइंडीज को सुपर-8 के निर्णायक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो बने संजू सैमसन, जिनकी विस्फोटक और संयमित पारी ने भारत को न केवल जीत दिलाई, बल्कि 10 साल पुरानी टी20 विश्व कप की हार का बदला भी पूरा करा दिया।
यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सैमसन की पारी बनी जीत की कहानी
संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 97 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और जब-जब विकेट गिरते गए, तब-तब भारतीय पारी को संभालते रहे।
आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर लगाया गया चौका भारत को जीत और सेमीफाइनल का टिकट दिला गया पल साबित हुआ।
मैच का संक्षिप्त विवरण
वेस्टइंडीज: 195/4 (20 ओवर)
भारत: 199/5 (19.2 ओवर)
Advertisement
परिणाम: भारत 5 विकेट से विजयी
प्लेयर ऑफ द मैच: संजू सैमसन (97* रन)
