खुशबू किन्नर के घर हुए विस्फोट प्रकरण में थाना बलुआ पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री व अवैध पिस्टल बरामद की
थाना बलुआ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 327/25 धारा 326(G), 109(1) बीएनएस, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त विकास सिंह पुत्र स्व0 आनन्द सिंह, निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर गंगा नदी पुल बलुआ के नीचे, ग्राम सराय क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री एवं अवैध हथियार बरामद किया गया।
चंदौली

7:17 PM, Jan 30, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्स
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा रिमांड (पीसीआर) पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री एवं अवैध असलहा बरामद किया गया।
थाना बलुआ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 327/25 धारा 326(G), 109(1) बीएनएस, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त विकास सिंह पुत्र स्व0 आनन्द सिंह, निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर गंगा नदी पुल बलुआ के नीचे, ग्राम सराय क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री एवं अवैध हथियार बरामद किया गया।
बरामदगी में चार जिलेटिन रॉड (विस्फोटक पदार्थ), एक एडी कनेक्टर, एक डीएफ वायर, एक एल्युमीनियम इलेक्ट्रिक वायर, तथा एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखी अवैध पिस्टल .22 बोर मय मैगजीन एवं 03 जिन्दा कारतूस .22 बोर शामिल हैं। बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
चार जिलेटिन रॉड (विस्फोटक पदार्थ)
Advertisement
एक एडी कनेक्टर (विस्फोटक उपकरण)
एक डीएफ वायर (विस्फोटक उपकरण)
एक एल्युमीनियम इलेक्ट्रिक वायर
एक अवैध पिस्टल .22 बोर मय मैगजीन