इलिया पुलिस ने 25 हजार के इनामिया गोवंश तस्कर को किया गिरफ्तार
चन्दौली। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत इलिया पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया एवं गोवंश तस्करी के मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

6:29 PM, Feb 4, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचन्दौली। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत इलिया पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया एवं गोवंश तस्करी के मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
Advertisement
पुलिस टीम ने दिनांक 3 फरवरी 2026 को बनरसिया माइनर के पास से वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ धर्मेन्द्र यादव पुत्र राम बहादुर यादव, निवासी ग्राम रसार, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना इलिया में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त गोवंश तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
