फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई तो नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं: सीडीओ
सीडीओ ने बताया कि जिले में कई ऐसे किसान हैं, जो वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है।
चन्दौली

6:57 PM, Apr 13, 2026
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक, पात्र किसानों का पंजीकरण कराने के निर्देश
चंदौली। मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
सीडीओ ने बताया कि जिले में कई ऐसे किसान हैं, जो वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे में उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है।
Advertisement
उन्होंने ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ सभी उप जिलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करें और पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
किसान स्वयं भी “फार्मर रजिस्ट्री सेल्फ ऐप”, सहायक ऐप या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी), बीटीएम व एटीएम के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
