कृषि महाविद्यालय तियरी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
शहाबगंज। विकास क्षेत्र के तियरी गांव स्थित एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय परिसर में रविवार को एक विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों की जांच, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कृषि महाविद्यालय तियरी में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

3:04 PM, Feb 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
700 लोगों का पंजीकरण, 500 को निःशुल्क चश्मा, 200 मोतियाबिंद मरीजों का होगा ऑपरेशन
शहाबगंज। विकास क्षेत्र के तियरी गांव स्थित एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय परिसर में रविवार को एक विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों की जांच, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नेत्र शिविर में कुल लगभग 700 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव एवं डॉ. ए.के. चौबे द्वारा बारी-बारी से मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच उपरांत 500 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया, जबकि 200 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
इस अवसर पर छत्रबली सिंह ने कहा कि “स्वस्थ आंखें ही बेहतर जीवन की नींव होती हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ा न सहे।” उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित सभी चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन वाराणसी स्थित प्रभावती नेत्र अस्पताल में कराया जाएगा। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
Advertisement
शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों ने गांवों के विकास से जुड़ी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। इस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि विकास खंड का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा तथा सभी गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
एसआरवीएस के डायरेक्टर श्याम जी सिंह, मुन्नू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, बनारसी सिंह, साहब सिंह, बाबिल सिंह, सजाउद्दीन प्रधान, सतीश चौहान, विकास सिंह विक्कू, सोनू सिंह, अजय सिंह सपना, संतोष त्रिपाठी, उपेन्द्र पांडेय, एहसान अहमद, लव केशरी, संतोष सिंह, रामकृष्ण पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।