पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को थाना अलीनगर क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार पर कुछ युवकों ने छींटाकशी के बाद हमला कर दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाड़ी पर पथराव किया, मारपीट की और तमंचे से फायरिंग कर दी। इस मामले में फरमान पुत्र स्व. मजीद निवासी रेवसा की तहरीर पर थाना अलीनगर में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
चंदौली

4:02 AM, Apr 24, 2026
चंदौली। जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर घटनाओं में वांछित हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को थाना अलीनगर क्षेत्र में कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार पर कुछ युवकों ने छींटाकशी के बाद हमला कर दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाड़ी पर पथराव किया, मारपीट की और तमंचे से फायरिंग कर दी। इस मामले में फरमान पुत्र स्व. मजीद निवासी रेवसा की तहरीर पर थाना अलीनगर में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती दीनदासपुर (थाना सकलडीहा) में छिपा हुआ है। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वहां मौजूद उसके कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे शरण देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिश्तेदारों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Advertisement
गिरफ्तारी के बाद अवैध शस्त्र बरामदगी के दौरान धर्मेंद्र भारती ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लग गई, जिससे वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पक्ष को सबक सिखाने के लिए फायरिंग की थी।
पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र भारती के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।