छिनैती का त्वरित खुलासा करने वाले हेड कांस्टेबल को मिला सम्मान
चन्दौली। छिनैती की एक घटना का सफल एवं त्वरित अनावरण कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
चंदौली

5:41 PM, Feb 26, 2026
चन्दौली। छिनैती की एक घटना का सफल एवं त्वरित अनावरण कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 16 फरवरी 2026 को सायंकाल लगभग 8 बजे जीटीआर ब्रिज के पास थाना धानापुर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई छिनैती की घटना का सफल अनावरण किया गया।
Advertisement
इस कार्रवाई में थाना मुगलसराय की रेलवे कॉलोनी चौकी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने विशेष भूमिका निभाते हुए घटना में छीने गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित कराई।
उक्त सराहनीय कार्य के लिए आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनसे अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
