घर बंद कर परिवार संग गए थे बाहर, चोरों ने किया लाखों पार
चंदौली। जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कालोनी स्थित एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपए नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । गुरुवार की सुबह मकान मालिक परिवार के साथ घर लौटे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की पड़ताल मेंजुट गई है। चोरी की घटना से लोगों मे
चंदौली

4:45 PM, Mar 12, 2026
चंदौली। जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कालोनी स्थित एक बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपए नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । गुरुवार की सुबह मकान मालिक परिवार के साथ घर लौटे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की पड़ताल मेंजुट गई है। चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल है।
सिद्धार्थपुरम कालोनी निवासी राजेश जायसवाल आरओ वाटर का कार्य करते हैं और परिवार के साथ रहते हैं।वह घर बंद कर परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। गुरुवार की रात लौटने में देरी होने पर वह पड़ाव स्थित अपने रिश्तेदार के घर रूक गए। गुरुवार की सुबह वह सिद्धार्थपुरम कॉलोनी स्थित अपने घर लौटे। घर के मुख्य गेट का ताला खोलकर जैसे ही घर में प्रवेश किया तो देखा कमरे में सामान बिखरा हुआ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
Advertisement
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना का बाद पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के अनुसार घर में रखे ढाई लाख रुपये नगद, के अलावा एक हार, चार पायल समेत दो मोबाइल गायब है।
वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
