सिद्धेश्वरम अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन
सकलडीहा: सकलडीहा कस्बा में बुधवार को सिद्धेश्वरम अल्ट्रासाउंड का एसडीएम कुंदन राज कपूर और डॉ. संत कुमार त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस नए केंद्र के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को अब आधुनिक जांच सुविधाओं के लिए दूर-दराज के शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सकलडीहा, चंदौली

अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन करते एसडीएम कुंदन राज कपूर व डा सन्त कुमार त्रिपाठी
7:06 PM, Mar 25, 2026
सकलडीहा: सकलडीहा कस्बा में बुधवार को सिद्धेश्वरम अल्ट्रासाउंड का एसडीएम कुंदन राज कपूर और डॉ. संत कुमार त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस नए केंद्र के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को अब आधुनिक जांच सुविधाओं के लिए दूर-दराज के शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
सेंटर के अधिष्ठाता डॉ. आनंद विद्यार्थी ने बताया कि इस केंद्र को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया गया है। यहाँ मरीजों को
अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, कॉलकोस्कोपी द्वारा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की समय पूर्व पहचान की सुविधा उपलब्ध है। यहां विश्वस्तरीय एजिलस डाइग्नोस्टिक एवं थायरोकेयर का अधिकृत कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और चलने-फिरने में अशक्त मरीजों को सेंटर पर आने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें घर से ही ब्लड कलेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
Advertisement
इस पर पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने केंद्र की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस मौके पर डा वंदना विद्यार्थी, डा शैलेश श्रीवास्तव, प्रखर आनंद व डा पीएन तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।