शहाबगंज सभागार में जीपीडीपी प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
शहाबगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शहाबगंज, चंदौली

6:47 PM, Mar 6, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना के माध्यम से गांवों के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को मिलकर कार्य करना होगा, तभी योजनाओं का लाभ सही मायनों में ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र श्रीवास्तव और कन्हैया सिंह ने जीपीडीपी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को तैयार करते समय स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन और निगरानी की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय से गांव के विकास की योजना तैयार करने के बारे में भी बताया गया।
Advertisement
इस अवसर पर एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, एडीओ आईएसबी अजय सिंह सहित अन्य कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
