अस्मिता खेलो इंडिया एथलेटिक्स में लड़कियों ने दिखाया दम
अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम लड़कियों को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और अवसर प्रदान कर रहे हैं।
चन्दौली

सफल प्रतिभागियों के साथ ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
5:22 PM, Nov 24, 2025
धानापुर। अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम लड़कियों को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और अवसर प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
परिणाम (U-16 गर्ल्स):
60 मीटर दौड़
प्रथम — मनीषा यादव (8.74 सेकंड)
द्वितीय — रिमझिम (8.90 सेकंड)
तृतीय — अक्षिता (9.21 सेकंड)
600 मीटर दौड़
प्रथम — रागिनी कुमारी (2:06.14)
द्वितीय — जुही (2:14.00)
तृतीय — प्रिया (2:18.00)
