खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, धानापुर क्षेत्र का एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को राजस्थान निवासी ट्रक चालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 18 चक्का ट्रेलर से 47 डिब्बा रिफाइंड ऑयल चोरी कर लिया गया था, साथ ही टंकी से डीजल भी निकाल लिया गया। घटना उस समय हुई जब चालक रास्ता भटकने के कारण मौजा छिमिया के पास गाड़ी खड़ी कर सो गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रस्सा काटकर और तिरपाल फाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा दो अन्य ट्रकों से भी डीज
चंदौली

1:48 PM, May 3, 2026
चन्दौली। जनपद चन्दौली में खड़ी वाहनों से डीजल व सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को राजस्थान निवासी ट्रक चालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 18 चक्का ट्रेलर से 47 डिब्बा रिफाइंड ऑयल चोरी कर लिया गया था, साथ ही टंकी से डीजल भी निकाल लिया गया। घटना उस समय हुई जब चालक रास्ता भटकने के कारण मौजा छिमिया के पास गाड़ी खड़ी कर सो गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रस्सा काटकर और तिरपाल फाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा दो अन्य ट्रकों से भी डीजल चोरी होने की जानकारी सामने आई थी। इस मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा संख्या 59/2026 दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 मई 2026 की सुबह गंजी प्रसाद तिराहा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदर्श मिश्रा उर्फ छोटू (26 वर्ष), निवासी डबरिया (पैगापुर), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली के रूप में हुई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर रिंग रोड और हाईवे किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। डीजल चोरी कर ट्रैक्टर चालकों को बेच देता था, जबकि रिफाइंड तेल और अन्य सामान अपने परिचित की दुकान पर बेच दिया जाता था।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश प्रजापति व उपनिरीक्षक रामकेर यादव (थाना मुगलसराय, चन्दौली)।
