बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल, चार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
ओदरा निवासी शंभू (17) पुत्र जोधन राम तथा आकाश (18) पुत्र सुरेन्द्र बाइक से थाना चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ब्लॉक बस्ती निवासी सागर (17) पुत्र कैलाश और संजय (26) पुत्र रामलाल दूसरी बाइक से आ रहे थे। शहीद पार्क के सामने दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
धानापुर, चंदौली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी भीड़
1:14 PM, Mar 4, 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची क्षेत्राधिकारी सकलडीहा
धानापुर। कस्बा स्थित थाना चौराहा से कुछ दूरी पर शहीद पार्क के सामने बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओदरा निवासी शंभू (17) पुत्र जोधन राम तथा आकाश (18) पुत्र सुरेन्द्र बाइक से थाना चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ब्लॉक बस्ती निवासी तीन लोग सागर (17) पुत्र कैलाश और संजय (26) पुत्र रामलाल, सतेंद्र पुत्र दीना (14) दूसरी बाइक से आ रहे थे। शहीद पार्क के सामने दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसमें सागर को सर में ज्यादा चोट आई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी भी मौके पर पहुंच गई।
Advertisement
