पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंजनी सिंह की बेटी-दामाद को भेजी शुभकामनाएं, खड़ान गांव की शादी बनी ऐतिहासिक आयोजन, सभी पार्टी के नेता हुए शामिल,सपा से ज्यादा दिखे भाजपाई
चंदौली। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के खड़ान गांव में जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंजनी सिंह की पुत्री की शादी क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस भव्य विवाह समारोह में न सिर्फ चंदौली जनपद बल्कि आसपास के कई जिलों और पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। आयोजन में अन
चंदौली

2:27 PM, Feb 18, 2026
चंदौली। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के खड़ान गांव में जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंजनी सिंह की पुत्री की शादी क्षेत्र में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस भव्य विवाह समारोह में न सिर्फ चंदौली जनपद बल्कि आसपास के कई जिलों और पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। आयोजन में अनुमानतः 20 से 22 हजार लोगों की उपस्थिति रही, जिससे यह विवाह समारोह क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजनों में गिना जा रहा है।
शादी समारोह में प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक मेहमानों का आवागमन पूरे दिन चलता रहा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, भोजन, आवास और स्वागत की बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और भव्य रूप में संपन्न हुआ। ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए अंजनी सिंह परिवार की व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस चर्चित विवाह समारोह का निमंत्रण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी भेजा गया था। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों और अन्य जिम्मेदारियों के कारण वे समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने पत्र के माध्यम से वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए अंजनी सिंह और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके शुभकामना संदेश को परिवार और उपस्थित लोगों ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया।
