नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से हो रही पटाखों की बिक्री
चुनार (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी सक्तेशगढ़ से महज चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर चल रही यह अवैध बिक्री कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है।
मिर्जापुर

4:41 PM, Mar 2, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सहनीफ खान ब्यूरो, मिर्जापुर
चुनार (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी सक्तेशगढ़ से महज चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर चल रही यह अवैध बिक्री कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है।
पटाखों की दुकानों पर किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट) मौजूद नहीं हैं। न अग्निशमन यंत्र, न सुरक्षा मानक और न ही कोई वैधानिक अनुमति दिखाई दे रही है। इसके बावजूद धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री जारी है, जो आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।
सबसे गंभीर बात यह है कि यह पूरा खेल पुलिस की आंखों के सामने चल रहा है। जिन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी इन अवैध गतिविधियों को रोकने की है, उन्हीं के सामने नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
Advertisement
भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह अवैध पटाखा दुकानों का संचालन होना सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन के आदेशों को मुंह चिढ़ाने जैसा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।