नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ,तीन गिरफ्तार
चंदौली । जिले के अलीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सोमवार को नकली भारतीय करेंसी छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मानसनगर गेट के पास स्थित एक मकान से इस मामले में दो बाल अपचारी सहित एक अपराधी को गिरफ्तार किया। उनके पास से 100 के 55 जाली और 100 के 452 अर्ध निर्मित जाली नोट तथा छपाई में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं ।पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
चंदौली

4:31 PM, Mar 23, 2026

Advertisement
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अलीनगर और स्वाट/सर्विलांस की पुलिस टीम द्वारा आलमपुरअंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मानसनगर गेट के पास स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति द्वारा जाली नोट बनाए जा रहे हैं इस सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए मकान के पास पहुंचकर पहली मंजिल पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद लोग ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान मौके से 100 रुपये के कुल 42 नोट जाली बरामद हुए है।वही कमरे की तलाशी ली गयी तो 31 शीट प्रत्येक शीट में 100 रुपये के चार नोट व 57 अर्धनिर्मित शीट प्रत्येक शीट में 100 रुपये के नोट का फ्रंट हिस्सा छपा, 100 रुपये के तीन वाटर मार्क शीट, 200 रुपये के 06 वाटर मार्कसीट, 500 रुपये के 04 वाटर मार्कशीट व तीन प्लेन वाटरमार्क का पेपर व जाली नोट बनाने के उपकरण जिसमें एक प्रिण्टर एप्सन एल 6490, एक प्रिन्टर एफसन 3210, एक लेजर जेड प्रिण्टर,एक लैमिनेटर एक्सिल ,एक वुडेन बाक्स (खडन्जा) 100 रूपये के जाली नोट की शीट लगी हुई, एक लाईट बाक्स, 300 शीट जेके एक्सल बाण्ड पेपर, 10 रोल बटर पेपर, एक हेयर ड्रायर वेगा व एक लैपटाप डेल कम्पनी बरंग काला जिसको आन करके देखा गया तो 200 रूपये व 500 रूपये का प्रोफार्मा प्राप्त हुआ को बरामद किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।