अमांव व भोड़सर गांव में धूमधाम से मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती
क्षेत्र के अमांव व भोड़सर गांव में बुधवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया।अमांव गांव में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन हमें मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछाव
shahbganj चंदौली

4:11 PM, Apr 29, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव व भोड़सर गांव में बुधवार को वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य एवं बलिदान को याद किया।अमांव गांव में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रतीश कुमार ने कहा सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन हमें मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देता है।तराइन के युद्ध में उनका पराक्रम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। रिटायर्ड फौजी साहब सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा पृथ्वीराज चौहान केवल एक राजा नहीं,बल्कि स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक थे।उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के सामने कभी घुटने नहीं टेके।आज की पीढ़ी को उनके इतिहास से सीख लेकर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाना हमारा कर्तव्य है।वहीं भोड़सर गांव में भी सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा पृथ्वीराज चौहान हिंदू साम्राज्य की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी लेकीन आज वर्तमान सरकार हिंदू धर्म के नाम पर सत्ता में आई है लेकिन हिंदू धर्म के रक्षक को सम्मान नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हम सत्ता में बैठे लोगों से मांग करते हैं कि ऐसे महापुरुष की प्रतिमा को हर चट्टी चौराहों पर लगाया जाए और उनके इतिहास को पुनः वापस लाया जाए।इस अवसर पर राधेश्याम सिह,मिथिलेश कुमार, ब्रम्हांन्द चौहान, महेश चौहान ब्रिकमा चौहान,विजय चौहान दीनदयाल चौहान होरी, संजय अर्जुन चौहान सुदामा चौहान उदय सिंह चौहान,राम रतन चौहान,रामप्यारी चौहान,मनमोहन चौहान,सतनारायण सिंह,मनोहर चौहान, सूरज चौहान आदि लोग उपस्थित थे।
Advertisement
