पेयजल संकट से कमालपुर में उबाल, जल निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
कमालपुर, चन्दौली। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय कस्बा कमालपुर में जल निगम की विद्युत मोटर रविवार शाम जल जाने के कारण कस्बे सहित आसपास के गांवों की लगभग दस हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस गई। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों से प्रदूषित जल लाकर पीने को मजबूर होना पड़ा।
कमालपुर, चंदौली

5:23 PM, Feb 17, 2026
जलील अंसारी
जनपद न्यूज़ टाइम्स
कमालपुर, चन्दौली। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय कस्बा कमालपुर में जल निगम की विद्युत मोटर रविवार शाम जल जाने के कारण कस्बे सहित आसपास के गांवों की लगभग दस हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस गई। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों से प्रदूषित जल लाकर पीने को मजबूर होना पड़ा।
इस गंभीर जल संकट को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन के पास त्रिमुहानी पर बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण व व्यापारी एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला शासन–प्रशासन, जेई, एई और एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मोटर जलने की सूचना नियुक्त कर्मचारी के साथ-साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने दूरभाष पर अधिशासी अभियंता अमित राजपूत तथा एई वीरेंद्र कुमार को दी और अविलंब जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
आक्रोशित व्यापारी व उपभोक्ता व्यापार मंडल के नेतृत्व में पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए जल निगम कार्यालय पहुंचे और वहां भी नारेबाजी व धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर अधिशासी अभियंता अमित राजपूत से वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि मोटर की रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है और मंगलवार रात में ही मोटर लगवाकर बुधवार सुबह तक जलापूर्ति बहाल कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
Advertisement
इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा कि “सुबह नहीं, दोपहर 12 बजे तक का समय दिया जा रहा है।” वार्ता के बाद आश्वासन मिलने पर आक्रोशित लोग संतुष्ट हुए और धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा, मंत्री राकेश दुबे, कुलदीप विश्वकर्मा, बहादुर प्रसाद, मुस्तफा, बाबू मियां, सोनू उपाध्याय, सुनील, सूरज, अर्जुन राम, राजू बिंद, रवी प्रसाद, राजेश कुमार सहित भारी संख्या में व्यापारी व उपभोक्ता मौजूद रहे।