पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संशय, ट्रेनिंग के बाद होगा फैसला
कोलंबो। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की मैच फिटनेस को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के बाद ही यह तय होगा कि वह रविवार को टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं।
कोलंबो

8:02 AM, Feb 14, 2026
खेल
जनपद न्यूज़ टाइम्सकोलंबो। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की मैच फिटनेस को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के बाद ही यह तय होगा कि वह रविवार को टी20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं।
भारत का सामना रविवार को पाकिस्तान से होना है और उससे पहले सभी की निगाहें अभिषेक की फिटनेस पर टिकी हैं। अभिषेक शुक्रवार को टीम के साथ कोलंबो पहुंचे हैं, लेकिन उनका इस मैच में खेलना पेट के संक्रमण (स्टमक इंफेक्शन) से पूरी तरह उबरने पर निर्भर करेगा।
नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे अभिषेक
नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। भारत शनिवार शाम को कोलंबो में नेट सत्र में अभ्यास करेगा, जहां आखिरी फैसला लेने से पहले अभिषेक की फिटनेस पर करीब से नजर रखी जाएगी।
नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि अभिषेक अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं और वह एक-दो मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। इससे संकेत मिले थे कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उनका खेलना मुश्किल हो सकता है।
Advertisement
इस बीच, अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कोलंबो पहुंच गए हैं। वे एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे।
संभावित विकल्प
अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम प्रबंधन के पास ये विकल्प मौजूद हैं—
संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका
