डीएम और एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन व न्यायालय भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवासीय भवनों, प्रशासनिक खंड तथा बैरक निर्माण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से सैंपलिंग और टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।
चंदौली

6:50 PM, May 4, 2026
चंदौली। जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आवासीय भवनों, प्रशासनिक खंड तथा बैरक निर्माण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित तकनीकी अधिकारियों को नियमित रूप से सैंपलिंग और टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
निर्माणाधीन न्यायालय भवन का भी किया निरीक्षण
इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने निर्माणाधीन न्यायालय भवन का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालय भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग और तकनीकी अधिकारियों को नियमित जांच, सैंपलिंग और टेस्टिंग सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।