जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को विकास खण्ड सकलडीहा स्थित ग्राम पंचायत झांसी के कंपोजिट विद्यालय तथा विकास खण्ड नियामताबाद ब्लॉक परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
चंदौली

5:17 PM, Feb 16, 2026
बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद, योग और नैतिक ज्ञान भी जरूरी – जिलाधिकारी
जननी सुरक्षा योजना व आशाओं का भुगतान समय से सुनिश्चित हो – जिलाधिकारी
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को विकास खण्ड सकलडीहा स्थित ग्राम पंचायत झांसी के कंपोजिट विद्यालय तथा विकास खण्ड नियामताबाद ब्लॉक परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
कंपोजिट विद्यालय झांसी का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर शिक्षा, भोजन व विद्यालय व्यवस्था की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि सभी अध्यापक नियमित रूप से पढ़ाते हैं तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय से पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया जाता है।
कक्षा 8 की छात्राओं ने अंग्रेजी की पुस्तक पढ़कर सुनाई, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चियों में पढ़ने की क्षमता अच्छी है, लेकिन शब्दों के अर्थ की जानकारी और बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन कम से कम पाँच अंग्रेजी शब्दों के अर्थ बच्चों को अनिवार्य रूप से याद कराए जाएं, ताकि वे पढ़ते समय अर्थ भी समझ सकें।
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई, जिस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों में सुधार लाकर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
Advertisement
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद का निरीक्षण
