कृषि उद्योग प्रदर्शनी व किसान मेले में किसान उत्पादक कंपनी के निदेशक सम्मानित
वाराणसी। Banaras Hindu University, वाराणसी के प्रांगण में शनिवार को आयोजित कृषि उद्योग प्रदर्शनी एवं किसान मेला “विकसित कृषि, समर्थ भारत” कार्यक्रम में पूर्वांचल के किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया।
वाराणसी

5:31 PM, Mar 7, 2026
वाराणसी। Banaras Hindu University, वाराणसी के प्रांगण में शनिवार को आयोजित कृषि उद्योग प्रदर्शनी एवं किसान मेला “विकसित कृषि, समर्थ भारत” कार्यक्रम में पूर्वांचल के किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्य प्रताप साही (कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार चतुर्वेदी (कुलपति, बीएचयू) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित पात्र (निदेशक, आईआईटी बीएचयू), पीके सिंह, पद्मश्री किसान चंद्रशेखर सिंह, सहित International Rice Research Institute (IRRI) और Indian Institute of Vegetable Research (IIVR) के निदेशक भी मौजूद रहे।
Advertisement
मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए कृषि से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों, अधिकारियों और किसानों ने नई तकनीकों व कृषि नवाचारों पर चर्चा की। इसी क्रम में शिवानंदम फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी खड़ान के निदेशक रमेश सिंह को भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्हें प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। 🌾