धराव के आबिद का यूपीपीएससी RO/ARO 2026 में चयन, हासिल की 131वीं रैंक, बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित RO/ARO 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
चंदौली

9:00 AM, Apr 6, 2026
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित RO/ARO 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
इन सफल अभ्यर्थियों में अबिद खान, जो मास्टर सदरुद्दीन खान साहब के पुत्र हैं, ने भी शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इस परीक्षा में 131वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।
अबिद खान की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Advertisement
उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।