धानापुर पुलिस ने 6 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने गुम/चोरी हुए 6 अदद मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 1,16,500 रुपये बताई जा रही है।
धानापुर, चंदौली

8:03 PM, Feb 10, 2026
आसिफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सधानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने गुम/चोरी हुए 6 अदद मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 1,16,500 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल पर ट्रैकिंग के लिए डाला गया था। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना धानापुर पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।
बरामद मोबाइलों में वीवो, रेडमी, ओप्पो और मोटोरोला कंपनियों के फोन शामिल हैं, जिन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया।
Advertisement
क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा गुम/चोरी मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण कराएं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, कांस्टेबल अनुराग गुप्ता एवं कांस्टेबल महेश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
