धानापुर को मिली बड़ी सौगात: जीनियस इंग्लिश स्कूल को CBSE बोर्ड से सेकेंडरी तक मिली मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल समद ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब यहां के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बहुत जरूरी था। उन्होंने बताया कि जीनियस इंग्लिश स्कूल क्षेत्र का पहला और एकमात्र CBSE मान्यता प्राप्त विद्यालय बन गया है, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
धानापुर

8:25 AM, May 6, 2026
धानापुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जीनियस इंग्लिश स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि से पूरे धानापुर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल समद ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब यहां के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बहुत जरूरी था। उन्होंने बताया कि जीनियस इंग्लिश स्कूल क्षेत्र का पहला और एकमात्र CBSE मान्यता प्राप्त विद्यालय बन गया है, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षकों की टीम और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। CBSE की मान्यता मिलने के बाद अब शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी है। लोगों का मानना है कि यह कदम धानापुर के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।