भैंस के हमले में घायल वृद्ध श्यामलाल की मौत, इलाज में जिला अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी श्यामलाल राम 60 वर्ष बुधवार को अपने जानवरों को चराने के लिए निकले थे । इसी दौरान अचानक एक भैंस ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान वहां के डाक्टरों की लापरवाही सामने आई और वह आधा अ
धानापुर, चंदौली

मृतक का फाइल फोटो श्यामलाल
7:03 AM, May 8, 2026
धानापुर। कस्बा क्षेत्र में एक हादसे में भैंस के हमले से घायल वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी श्यामलाल राम 60 वर्ष बुधवार को अपने जानवरों को चराने के लिए निकले थे । इसी दौरान अचानक एक भैंस ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान वहां के डाक्टरों की लापरवाही सामने आई और वह आधा अधूरा इलाज कर बृहस्पतिवार को घर वापस भेज दिया उसी रात में स्थिति बिगड़ गई और मौत हो गई परिजनों ने जिला अस्पताल के डाक्टरों के लापरवाही का आरोप लगाया है।
Advertisement
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। धानापुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्यामलाल राम की मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
