निर्माणाधीन रेलवे पुलिया में फँसे मरे मवेशी, दुर्गन्ध से जीना हुआ दुश्वार
करमा। घोरावल राजवाहा पर स्थित करमा क्षेत्र में चोपन–चुनार रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत रेलवे पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए शटरिंग हेतु लोहे के पाइप लगाए गए हैं। इसी दौरान नहर में कहीं से बहकर आए तीन मवेशी निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग में फँस गए, जिनकी मौत हो चुकी है।
करमा, मिर्जापुर

7:15 PM, Feb 24, 2026
हनीफ खान ब्यूरो
जनपद न्यूज़ टाइम्सकरमा। घोरावल राजवाहा पर स्थित करमा क्षेत्र में चोपन–चुनार रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत रेलवे पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए शटरिंग हेतु लोहे के पाइप लगाए गए हैं। इसी दौरान नहर में कहीं से बहकर आए तीन मवेशी निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग में फँस गए, जिनकी मौत हो चुकी है।
मृत मवेशियों को फँसे हुए एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है, जिससे उठ रही भीषण दुर्गन्ध से स्थानीय रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। पूरे मोहल्ले का वातावरण दूषित हो चुका है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
Advertisement
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्यदायी संस्था शटरिंग में लगे लोहे के पाइप हटा दे, तो नहर के बहाव के साथ मृत मवेशी स्वतः बहकर अन्यत्र चले जाएंगे और समस्या का समाधान हो सकता है।
रहवासी अरुण जायसवाल, प्रदीप, बद्री प्रसाद, हिमालय, भगवान दास, मनोज, लालचंद, अनिकेत, राजकुमार व लालती सहित अन्य लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि नहर में फँसे मृत मवेशियों को तत्काल हटवाया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को दुर्गन्ध और स्वास्थ्य संकट से राहत मिल सके।
