मानसरोवर तालाब में युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकलवाया गया।
अलीनगर, चंदौली

3:24 PM, Mar 22, 2026
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब में रविवार दोपहर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकलवाया गया।
मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल निवासी स्वर्गीय जिलानी के पुत्र जाहिद शाह उर्फ लल्लू (लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था।
Advertisement
रविवार को तालाब में मिलने की सूचना के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवक को जिला अस्पताल भेज दिया है।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।