गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव स्थित रिंग रोड पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे बुधवार शाम लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
चंदौली

7:18 PM, Feb 11, 2026
मुगलसराय। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव स्थित रिंग रोड पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे बुधवार शाम लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कर्मचारियों ने गंगा किनारे शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाना मुगलसराय को अवगत कराया गया। इसके बाद शिवाला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और लोवर पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ में धागा और कड़ा बंधा हुआ था।
Advertisement
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव बहकर यहां आने की संभावना प्रतीत होती है। पुलिस द्वारा शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।