धानापुर के पगही में युवती का फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के पगही गांव में मंगलवार को दिन में लगभग 3 बजे एक युवती का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
धानापुर, चंदौली

6:58 PM, Mar 31, 2026
धानापुर। थाना क्षेत्र के पगही गांव में मंगलवार को दिन में लगभग 3 बजे एक युवती का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पगही गांव निवासी आशु कुमारी (21 वर्ष) पुत्री निराला राम अपने घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। बताया जाता है कि घटना के समय युवती के पिता घर के बाहर गए थे, जबकि मां वाराणसी में रहकर सिविल की तैयारी कर रहे बच्चों के पास गई थीं।
जब पिता लगभग 3 बजे जानवरों को चारा देने के लिए कमरे का दरवाजा खोलवाने लगे तो अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर वह घबरा गईं और शोर मचाया।
Advertisement
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
