बाइक से गिरी महिला को डीसीएम ने रौंदा मौत
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार सैयदराजा निवासी आशुतोष कुमार पुत्र मोलई प्रसाद निवासी अपनी बहन अंजू पत्नी राजकुमार गोंड निवासी घरचित थाना सकलडीहा को बाइक से लेकर ससुराल ग्राम घरचित की तरफ जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला था। बाइक पर बैठी अंजू देवी क्रॉसिंग के पास उबड़-खाबड़ रास्ता होने से वहीं गिर गई। पीछे से आ रही डीसीएम ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो
चन्दौली

मृतिका अंजू देवी की फ़ाइल फ़ोटो
11:17 AM, Apr 12, 2026
चंदौली ।सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रविवार सुबह बाइक पर पीछे बैठी महिला अंजू देवी (36) अचानक सड़क गिर गई।इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम न महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार सैयदराजा निवासी आशुतोष कुमार पुत्र मोलई प्रसाद निवासी अपनी बहन अंजू पत्नी राजकुमार गोंड निवासी घरचित थाना सकलडीहा को बाइक से लेकर ससुराल ग्राम घरचित की तरफ जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला था। बाइक पर बैठी अंजू देवी क्रॉसिंग के पास उबड़-खाबड़ रास्ता होने से वहीं गिर गई। पीछे से आ रही डीसीएम ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना के बाद पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई भी जुट गई। डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया वही चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने लाया गया।
