मिलावटखोरों पर शिकंजा: होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, नमकीन फैक्ट्री पर छापा
चंदौली । होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद चंदौली में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत खोवा, पनीर और नमकीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
चंदौली

5:52 PM, Feb 24, 2026
चंदौली । होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद चंदौली में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत खोवा, पनीर और नमकीन फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर की जा रही है।
मोबाइल फूड लैब से जागरूकता अभियान
अभियान के प्रथम चरण में खाद्य सुरक्षा मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से आम जनता एवं खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से खोवा व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि वे न तो मिलावटी खोवा खरीदें और न ही उसका विक्रय करें।
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जनपद में कहीं भी मिलावटी खोया, पनीर, नमकीन अथवा खाद्य तेल की बिक्री या परिवहन पाया गया, तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
नमकीन फैक्ट्री पर छापा
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सदर चंदौली के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पड़ाव स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान नमकीन एवं बेसन के दो नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
जनता से अपील
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग के मोबाइल नंबर 8887890254 पर सूचना दें।
