विद्युत पोल न हटने से जर्जर पुलिया का निर्माण छह माह से लंबित, लोगों के लिए बना जानलेवा
धानापुर (चंदौली)। कुसम्ही मार्ग पर स्थित एक जर्जर पुलिया लगातार दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके निर्माण की पहल की गई है, जिसके लिए मार्ग का डायवर्जन प्रस्तावित है, लेकिन डायवर्जन मार्ग के बीच स्थित विद्युत पोल निर्माण कार्य में बड़ी बाधा बना हुआ है।
धानापुर, चंदौली

10:51 AM, Feb 9, 2026
जर्जर पुलिया
धानापुर (चंदौली)। कुसम्ही मार्ग पर स्थित एक जर्जर पुलिया लगातार दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। पुलिया की खराब स्थिति को देखते हुए खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा इसके निर्माण की पहल की गई है, जिसके लिए मार्ग का डायवर्जन प्रस्तावित है, लेकिन डायवर्जन मार्ग के बीच स्थित विद्युत पोल निर्माण कार्य में बड़ी बाधा बना हुआ है।
रास्ते के डाइवर्जन के लिए रखा पाइप
Advertisement
स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त विद्युत पोल से वर्तमान में कोई विद्युत आपूर्ति भी नहीं हो रही है, इसके बावजूद केवल पोल हटाए न जाने के कारण बीते दो माह से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा विद्युत विभाग से लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अब तक पोल नहीं हटाया जा सका है।
स्थिति यह है कि बीते दो माह पूर्व डायवर्जन मार्ग के लिए पाइप गिरा दिए गए हैं, परंतु निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और जर्जर पुलिया आमजन के लिए गंभीर व जानलेवा खतरा बनी हुई है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विजय शंकर यादव ने बताया कि विद्युत पोल के कारण पूरा निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं विद्युत विभाग के अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने कहा कि ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है और शीघ्र ही विद्युत पोल हटवाकर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।