समाचार पत्र विक्रेता के पिता के निधन पर जताया शोक
डीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक अखबार सेंटर पर हुई। जिसमें वरिष्ठ अखबार वितरक सुनील नेता के पिता भोला प्रसाद 80 पराहूपुर निवासी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
चंदौली

6:08 PM, Feb 13, 2026
डीडीयू नगर। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक अखबार सेंटर पर हुई। जिसमें वरिष्ठ अखबार वितरक सुनील नेता के पिता भोला प्रसाद 80 पराहूपुर निवासी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि भोला बाबू काफी दिनों से सांस के मरीज थे।उनका उपचार बनारस से हो रहा था। वह बहुत नेक इंसान थे।
Advertisement
शोक सभा में भागवत नारायण चौरसिया ,विजय जायसवाल ,अमित कुमार शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, मदन यादव ,कयामुद्दीन अंसारी राहुल कुमार ,सनी निगम ,मोहम्मद सूफी उपस्थित रहे।