चन्दौली में पराविधिक स्वयंसेवकों के लिए क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
चन्दौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार को पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के लिए क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर तहसील के सामने स्थित ज्योति लॉन में आयोजित हुआ।
चंदौली

10:11 PM, Apr 9, 2026
चन्दौली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गुरुवार को पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के लिए क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर तहसील के सामने स्थित ज्योति लॉन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी (जनपद न्यायाधीश) ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजा के साथ किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली और सोनभद्र जनपदों से कुल 109 पराविधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमरनाथ यादव ने नालसा जागृति योजना–2025 की जानकारी दी। वहीं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मिथिलेश सिंह ने नालसा डॉन योजना–2025 तथा मानव तस्करी एवं यौन शोषण पीड़ित सहायता योजना के बारे में विस्तार से बताया।
Advertisement
असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रीति त्रिपाठी ने नालसा आशा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, बाल विवाह उन्मूलन तथा नालसा बाल-अनुकूल विधिक सेवाएं योजना 2024 पर प्रशिक्षण दिया। वहीं ममता आजाद ने विधिक सहायता आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थी पहचान, दस्तावेजीकरण तथा पीएलवी द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह ने नालसा साथी (SAATHI) एवं वीर परिवार सहायता योजना–2025 की जानकारी दी, जबकि पैनल अधिवक्ता रितिक रोशन सिंह ने वरिष्ठ नागरिक योजना, मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक विकलांगता से जुड़े व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं, पीएलवी की भूमिका, रिपोर्टिंग, ट्रैकिंग और रेस्क्यू प्रोटोकॉल के बारे में बताया।
इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित योजनाओं, संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों और विभिन्न कानूनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. इन्दु रानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा किया गया।
