बदला मौसम का मिजाज: तेज हवा संग बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर लगभग तीन बजे के समय तेज हवाएं चलीं और रुक रुक कर बारिश शुरू हो गई।हवा और बादलों की आवाजाही ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। आसमान में बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर हल्की फिसलन हो गई और लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए।।
चंदौली

5:18 PM, Apr 29, 2026
चंदौली। बुधवार की दोपहर के बाद आई आंधी पानी से धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली जनपद में मौसम का मिज़ाज बदल गया।सूर्य की तपिश से जनजीवन को राहत मिली।हालांकि सुबह से ही मौसम में नमी थी।मौसम बदलने के आसार दिख रहे थे। आंधी और बारिश से शादी ब्याह वाले घरों में खलल पड़ गई।
बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर लगभग तीन बजे के समय तेज हवाएं चलीं और रुक रुक कर बारिश शुरू हो गई।हवा और बादलों की आवाजाही ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। आसमान में बादल छाने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर हल्की फिसलन हो गई और लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए।।
Advertisement
तेज धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम का यह बदलाव लोगों के लिए सुकून भरा रहा। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दो मई तक मौसम इसी तरह करवट ले सकता है। आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।