चंदौली में स्कूलों का बदला समय, अब सुबह 7:30 से 12:30 तक चलेंगे विद्यालय
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने संबंधित विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सोमवार से सभी परिषदीय, निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गर्मी से बचाव की एडवाइजरी के बाद लिया गया है।
चंदौली

4:51 PM, Apr 19, 2026
चंदौली। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने संबंधित विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सोमवार से सभी परिषदीय, निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गर्मी से बचाव की एडवाइजरी के बाद लिया गया है।
Advertisement
बताया गया कि यह फैसला शिक्षक संगठनों द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर लिया गया है। महिला शिक्षक संघ चंदौली की टीम ने जिला अध्यक्ष डॉ. सुनीता तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को ज्ञापन सौंपा था।